फर्रुखाबाद में विकास की नई इबारत, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने 12 परियोजनाओं का किया शिलान्यास

फर्रुखाबाद (SPKNews24) जनपद में आज विकास और पर्यटन को नई दिशा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने फर्रुखाबाद में लगभग एक दर्जन महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर फर्रुखाबाद बस अड्डे पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का भव्य अनावरण भी किया गया।कार्यक्रम में फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत, भोजपुर विधायक नागेन्द्र राठौर, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, सदर विधायक सुनील दत्त द्विवेदी, कायमगंज विधायक डॉ. सुरभि, जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर, के. विजयेंद्र पांडियन, डॉ. देवपति मिश्रा, अमृत अभिजात सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में जनसमूह का उत्साह देखते ही बन रहा था।पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने जिन विकास कार्यों का शिलान्यास किया उनमें प्रमुख रूप से विकासखंड बढ़पुर स्थित प्राचीन गुरुग्राम देवी मंदिर के पर्यटन विकास कार्य पर 82.74 लाख रुपये की लागत स्वीकृत की गई।

वहीं नगर पंचायत खिमसेपुर के नगला बाग रठौरा स्थित प्राचीन स्थल के विकास के लिए 89.29 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। विकासखंड मोहम्मदाबाद के प्राचीन शिव मंदिर पुठरी के पर्यटन विकास कार्य पर 77.13 लाख रुपये की परियोजना शुरू की गई।इसके अतिरिक्त पंचाल घाट के पर्यटन विकास कार्य पर 491.55 लाख रुपये तथा कम्पिल्य के समेकित पर्यटन विकास के लिए 470.03 लाख रुपये की बड़ी योजनाओं की आधारशिला रखी गई। अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम हूसा स्थित कुठला झील को ईको पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए 241.90 लाख रुपये की लागत से कार्य प्रारंभ होगा।संकिसा क्षेत्र में पर्यटन विभाग की भूमि पर बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 171.46 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं राजेपुर स्थित बुद्ध विहार के पर्यटन विकास कार्य हेतु 109.30 लाख रुपये की परियोजना का शुभारंभ किया गया। संकिसा में विपश्यना ध्यान केंद्र एवं पर्यटक सुविधा केंद्र की स्थापना के लिए 1361.82 लाख रुपये की विशाल परियोजना भी शुरू की गई, जिसे क्षेत्र के पर्यटन विकास में मील का पत्थर माना जा रहा है।इसी क्रम में महाभारत कालीन द्रौपदी स्वयंवर स्थल के जीर्णोद्धार पर 118.41 लाख रुपये की लागत से कार्य कराया जाएगा। गंगा नदी के तट पर पंचाल घाट से पुरानी घटिया तक अत्याधुनिक स्नान घाट निर्माण के लिए 840.56 लाख रुपये की बड़ी योजना का भी शिलान्यास किया गया। साथ ही रामजानकी मंदिर के पर्यटन विकास कार्य हेतु 491.55 लाख रुपये की लागत से परियोजना शुरू करने की घोषणा की गई।सभा को संबोधित करते हुए मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि फर्रुखाबाद ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण जनपद है। प्रदेश सरकार का उद्देश्य यहां के धार्मिक और पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय पहचान दिलाना है। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार और व्यापार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान और युवाओं के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है और फर्रुखाबाद का समग्र विकास सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।कार्यक्रम के दौरान लोगों में भारी उत्साह दिखाई दिया और क्षेत्रीय जनता ने इन परियोजनाओं को फर्रुखाबाद के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!