CTET यानी सेंट्रल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट का फरवरी 2026 एडिशन 8 फरवरी को होगा। CBSE ने नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी है।
ये CTET का 21वां एडिशन होगा जो देशभर के 132 शहरों और 20 भाषाओं में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा का डिटेल्ड नोटिफिकेशन जल्द जारी होगा जिसके साथ ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी।

नोटिफिकेशन के अनुसार CTET में दो एग्जाम्स होंगे। पेपर 1 उन कैंडिडेट्स को देना होगा जो पहली से पांचवी तक के लिए टीचर बनना चाहते हैं। वहीं पेपर 2 उन कैंडिडेट्स को देना होगा जो छठवीं से आठवीं तक के टीचर्स बनना चाहते हैं।
दोनों पेपरों में MCQs यानी मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन्स पूछे जाएंगे। हर सवाल 1 नंबर का होगा। CTET के नियमों के अनुसार, इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
