
फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत भटकुर्री के मजरा मोती नगला निवासी विधवा मुन्नी देवी ने जिलाधिकारी (डीएम) आशुतोष कुमार द्विवेदी से शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान अरविंद सिंह उनके खेत से जबरन चकरोड निकाल रहे हैं।
बुधवार को फतेहगढ़ कलेक्ट्रेट पहुंचकर दिए गए शिकायती पत्र में मुन्नी देवी ने बताया कि उनके खेत के पास सिंचाई के लिए एक भरा (जल स्रोत/मार्ग) बना हुआ है। ग्राम प्रधान अरविंद सिंह उसी भरे से जबरन चकरोड बना रहे हैं, जिससे उनकी निजी भूमि भी इसमें जा रही है। पीड़िता का कहना है कि यह कोई सरकारी जगह नहीं है।
मुन्नी देवी ने यह भी आरोप लगाया कि जब वह पुलिस से शिकायत करने की बात कहती हैं, तो ग्राम प्रधान अरविंद सिंह उन्हें धमकाते हैं। प्रधान ने कथित तौर पर कहा कि वह महिला पुलिस को बुलाकर उन्हें पकड़वा देंगे।
डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को ही जांच के आदेश दिए हैं।
