लखनऊ में आम के बाग में महिला का शव मिला: रेप के बाद हत्या की आशंका, मोबाइल बरामद; पहचान नहीं हुई

लखनऊ के माल थाना क्षेत्र के बशहरी गांव में एक आम के बाग में अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में रेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से एक मोबाइल फोन और कई अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। बरामद मोबाइल फोन को जांच के लिए भेजा गया है।

महिला की शिनाख्त होने के कारण पुलिस के सामने कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला कौन है? वह यहां कैसे पहुंची और उसकी हत्या कैसे की गई? हत्या से पहले रेप हुआ था या नहीं?

शिनाख्त के लिए पुलिस टीम आसपास के गांवों में भी लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि माल क्षेत्र के बशहरी में महिला का शव मिला है, जिसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि आसपास के थानों में गुमशुदगी के मामलों की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!