फर्रुखाबाद से बड़ी खबर: चाइनीस मांझा बेचने वालों पर अब पुलिस की सख्त कार्रवाई

फर्रुखाबाद में प्रतिबंधित चाइनीस मांझा की बिक्री पर पुलिस ने अपनी निगाहें बेहद कड़ी कर दी हैं। सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय ने स्पष्ट चेतावनी जारी की है कि शहर की किसी भी पतंग दुकान पर चाइनीस मांझा मिला तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तुरंत जेल भेजा जाएगा।

सीओ सिटी ने बताया कि पांचाल घाट सहित पूरे क्षेत्र में पुलिस लगातार निरीक्षण कर रही है। मांझा बेचने वाले और इस्तेमाल करने वाले दोनों ही अब पुलिस की रडार पर हैं। उन्होंने कहा कि कई हादसों और चोटों के लिए जिम्मेदार चाइनीस मांझा पूरी तरह प्रतिबंधित है, इसलिए इसकी बिक्री किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि सूचना मिलते ही संबंधित दुकान या व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। स्थानीय दुकानदारों को भी साफ शब्दों में बता दिया गया है कि दुकान पर चाइनीस मांझा मिला तो कोई राहत नहीं मिलेगी।

पुलिस की इस सख्ती के बाद जिले में चाइनीस मांझा बेचने वालों में हड़कंप मचा हुआ है, जबकि आम जनता ने इस पहल का समर्थन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!