जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण, दुर्घटनाएं रोकने हेतु जिलाधिकारी का कठोर आदेश

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण

दुर्घटनाएं रोकने हेतु जिलाधिकारी का कठोर आदेश

दिनांक 07-11-2025 को जनपद फर्रूखाबाद में दुर्घटनाओं की वृद्धि के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने सुभाष राजपूत, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), फर्रूखाबाद, श्री अजय वर्मा, क्षेत्राधिकारी (मोहम्मदाबाद), फर्रूखाबाद, श्री विश्वास मिश्रा, साइट इन्जीनियर, एनएचएआई, फर्रूखाबाद, श्री मुरलीघर अधिशासी अभियन्ता (प्रान्तीय खण्ड) लोकनिर्माण विभाग फर्रूखाबाद व थानाध्यक्ष मोहम्मदाबाद के साथ जैतपुर, सकवई, रोहिला चौराहा ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण किया तथा वेबर रोड पर काली नदी पुल तक राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण भी किया।
जैतपुर ब्लैक स्पॉट पर दोनों लिंक मार्ग पर स्पीड ब्रेकर लगाने व राजमार्ग पर दोनों ओर रिपीटेड बार व दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र के बोर्ड तत्काल लगाने हेतु निर्देशित किया गया। सकवाई ब्लैक स्पॉट पर स्ट्रीट लाइट चालू कराने के निर्देश दिये गये तथा कैट्स आई व रिपीटेड बार लगाने के निर्देश दिये गये। रोहिला चौराहे पर राजमार्ग पर दोनों ओर रिपीटेड बार व दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र के बोर्ड तत्काल लगाने तथा राज्यमार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनाने व झाड़ियों की सफाई हेतु निर्देशित किया गया। ब्लैक स्पॉट के अतिरिक्त सन्तोषपुर में भी दुर्घटना संभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया गया तथा सुधारात्मक कार्यवाही के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी महोदय द्वारा मोहम्मदाबाद से कालीनदी पुल तक राजमार्ग पर गढ़्ढों पर अप्रसन्नता व्यक्त की गई तथा जनपद फर्रूखाबाद में पड़ने वाले राजमार्ग की रोड सेफ्टी ऑडिट एक सप्ताह में कराकर आख्या प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!