फर्रुखाबाद राजपूत रेजीमेंटल सेंटर फतेहगढ़ में राष्ट्रीय वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने का उत्सव गर्व और श्रद्धा के साथ मनाया गया

राजपूत रेजीमेंटल सेंटर फतेहगढ़ में राष्ट्रीय वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने का उत्सव गर्व और श्रद्धा के साथ मनाया गया

फर्रुखाबाद राजपूत रेजीमेंटल सेंटर फतेहगढ़ में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर इस ऐतिहासिक अवसर पर करिअप्पा बॉर मेमोरियल में वंदे मातरम का सामूहिक गायन आयोजित किया गया इस अवसर पर अधिकारियों जूनियर कमीशड अधिकारियों सैनिकों तथा अग्निवीरों ने अत्यंत उत्साह देश भक्ति के साथ भाग लिया लगभग 1000 सैन्य कर्मियों की भागीदारी ने इस आयोजन को भव्य और सफल बना दिया जिससे एकता अनुशासन और राष्ट्र की सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान झलका जब वंदे मातरम के गूंजते स्वर बार मेमोरियल परिसर में प्रति ध्वनि हुए तो वातावरण देशभक्ति और भावनाओं से भर उठा सभी रैंक के सैनिक एक साथ खड़े होकर राष्ट्रगीत को नमन कर रहे थे जिसने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज तक भारतीयों को प्रेरित किया है इस मौके पर कर्नल रोहित पंत डिप्टी कमांडेंट राजपूत रेजीमेंटल सेंटर ने जवानों के सामूहिक प्रयास और उत्साह की सराहना की तथा कहा कि वंदे मातरम आज भी हर भारतीय सैनिक की मातृ भूमि के प्रति अटूट प्रेम और समर्पण का प्रतीक है कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय के जयघोष के साथ हुआ जिससे सभी के हृदय देशभक्ति और गर्व से ओत प्रोत हो उठे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!