
फर्रुखाबाद: धीरपुर गांव की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, 4 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे टैंक का ढक्कन खोलते ही तेज धमाका, टायर फैक्ट्री में लगी आग; 4 मजदूर घायल मोहम्मदाबाद की फैक्ट्री में हादसा: 4 कर्मचारी झुलसे, 2 को हायर सेंटर रेफर किया गयाफर्रुखाबाद के मोहम्मदबाद क्षेत्र के गांव धीरपुर गांव स्थित टायर फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इस घटना में चार कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। मजदूरों के अनुसार, टैंक का ढक्कन खोलते ही तेज धमाके के साथ आग भड़क उठी।झुलसने वाले कर्मचारियों में अखिलेश, लालू और महावीर सहित चार लोग शामिल हैं। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया गया।प्राथमिक उपचार के बाद, दो कर्मचारियों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जबकि एक युवक निजी नर्सिंग होम चला गया। यह घटना मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र की है।
