
फर्रुखाबाद की पुलिस अधीक्षक (एसपी आरती सिंह ने गुरुवार रात निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। इस फेरबदल के तहत मदन मोहन चतुर्वेदी को कायमगंज कोतवाली का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
एसपी के आदेशानुसार निरीक्षक मुन्नालाल को जन सूचना सेल के प्रभारी पद से हटाकर थाना मोहम्मदाबाद भेजा गया है। वहीं निरीक्षक अशोक कुमार सिंह को न्यायालय सुरक्षा प्रभारी से जन सूचना सेल का प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक मंजेश कुमार सिंह को मीडिया सेल प्रभारी से न्यायालय सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अतिरिक्त पुलिस लाइन से उप निरीक्षक अनुज कुमार को थाना मोहम्मदाबाद स्थानांतरित किया गया है। उप निरीक्षक नागेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से फतेहगढ़ की सरह चौकी का प्रभारी बनाया गया है। उप निरीक्षक शकीला बानो और उप निरीक्षक राकेश तिवारी को भी पुलिस लाइन से महिला थाना भेजा गया है।
