
जिलाधिकारी डॉ0 आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में कर करेत्तर की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई,
समीक्षा में वाणिज्य कर विभाग की बसूली लक्ष्य से अत्यंत कम पाई गई , स्टाम्प एवं निवन्धन विभाग की राजस्व प्राप्ति कम पाई गई ,आबकारी विभाग की बसूली कम पाई गई,परिवहन विभाग का बसूली लक्ष्य से अधिक पाई ,खनन विभाग की बसूली अधिक पाई गई, जिलाधिकारी ने खनन अधिकारी को प्रवर्तन कार्य मे सख्ती बरतने व तेजी लाने के निर्देश दिए विद्युत विभाग की बसूली अच्छी पाई गई,नगर पंचायत कंपिल, नगर पालिका कायमगंज,कमालगंज व फर्रूखाबाद की बसूली लक्ष्य से कम पाई गई।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि खनन विभाग, वाणिज्य कर विभाग, स्टाम्प व निबंध,मंडी विभाग प्रवर्तन का कार्य बढ़ाये, जिन विभागों की बसूली कम है वह बढ़ाये, जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया कि सभी अधिकारी प्रतिदिन सी0एम0 डैशबोर्ड के पैरामीटर चेक करेंगे व उसमे सुधार लायेंगे।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर जिलाधिकारी न्यायिक,सभी उपजिलाधिकारी व सम्बंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
