मोहम्मदाबाद- डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी महापरिनिर्वाण दिवस पर सैकड़ों अनुयायियों ने अर्पित किए पुष्प

डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर सैकड़ों अनुयायियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। यह कार्यक्रम 6 दिसंबर को मोहम्मदाबाद ब्लॉक गेट के पास स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर आयोजित किया गया।

भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस हर साल 6 दिसंबर को मनाया जाता है। उन्होंने 6 दिसंबर, 1956 को अंतिम सांस ली थी। यह दिन उनके योगदान, समता, समानता और मानवता के सिद्धांतों को याद करने का अवसर है।

इस अवसर पर, क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी डॉ. रामदास सागर की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें यदुवीर सिंह यादव, वीर सिंह, मनोज गौतम, अभिनव जाटव, सुनील कुमार, रामकिशोर, शिवम कुमार, संजय कुमार, महिपाल, दिलीप सहित सैकड़ों लोगों ने बाबासाहेब की प्रतिमा पर फूल-मालाएं चढ़ाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!