फर्रुखाबाद। (SPK न्यूज़ 24) समाजवादी महिला सभा, फर्रुखाबाद ने बिहार में हालिया घटनाक्रम को लेकर राष्ट्रपति महोदया को ज्ञापन भेजा है।ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिला गरिमा और अस्मिता को ठेस पहुँचाने वाला आचरण किया गया, जो न सिर्फ नारी सम्मान बल्कि संविधान और भारतीय संस्कृति का भी अपमान है।महिला का घूंघट या नक़ाब उसकी पहचान और सम्मान का प्रतीक है — उस पर हस्तक्षेप किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं।दुखद है कि अब तक न तो माफ़ी मांगी गई और न ही जिम्मेदारी तय हुई। समाजवादी महिला सभा की मांग —महिला विरोधी मानसिकता रखने वालों को संवैधानिक पदों पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं।
नारी सम्मान सर्वोपरि है।
संविधान और संस्कृति की रक्षा जरूरी है।
