महिलाओं ने पीटा, लखनऊ के थाने में पुलिस पर हमला, धक्का-मुक्की की, लाठीचार्ज करके खदेड़ा

लखनऊ में पुलिस पर जानलेवा हमला हुआ है। यहां सफाईकर्मी की मौत मामले में हिरासत में लिए आरोपी को छोड़ने पर भीड़ आक्रोशित हो गई। थाने को घेर लिया। पुलिसवालों ने समझाने की कोशिश की तो भीड़ ने उन पर हमला शुरू कर दिया।

भीड़ के हमले में करीब 10 पुलिसवालों को चोटें आईं। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने भी भीड़ को दौड़ा-दौड़ाकर लाठियों से पीटा। लाठीचार्ज में भीड़ की कई महिलाओं को चोट आई है।

फिलहाल, आसपास के थाने की फोर्स बुला ली गई है। इसके अलावा, अफसर भी मौके पर पहुंच गए हैं। पूरा मामला सुशांत गोल्फ सिटी थाना का है।

महिलाओं ने क्या कहा, पढ़िए

  • सन देवी ने कहा, “हम लोग यहां धरना देने आए थे। रोड खाली थी, हम लोग खड़े हो गए। इतने में कुछ लोग लाठी-डंडा लेकर आए। किसी का सिर फोड़ दिया, किसी का पैर तोड़ दिया। गाड़ी से लूलू मॉल तक दौड़ाकर पीटा। लोगों को पकड़कर भी ले गए। सभी को पीटा, किसी को नहीं छोड़ा।”
  • सफाई कर्मी के भाई की पत्नी रंजना रावत ने कहा, “हम सुशांत गोल्फ सिटी थाने में इंसाफ के लिए आए थे। आरोपियों को पुलिस ने छोड़ दिया था। पुलिस वालों ने लाठी-डंडों से पीटा। पुरुषों को पीट-पीटकर बंद कर दिया।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!