नहीं रहे मशहूर एक्टर सतीश शाह, किडनी की बीमारी से लड़ रहे थे जंग

नहीं रहे मशहूर एक्टर सतीश शाह, किडनी की बीमारी से लड़ रहे थे जंग, इंडस्ट्री में दौड़ी शोक की लहर
बॉलीवुड और टीवी का जाना माना नाम रहे एक्टर सतीश शाह का निधन हो गया है. 25 अक्टूबर दोपहर 2.30 बजे उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली. उन्हें अपने फेमस टीवी शो ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ के लिए जाना जाता है. शाहरुख खान की फिल्म ‘मैं हूं न’ में भी सतीश ने अहम रोल निभाया था.


बॉलीवुड और टीवी का जाना माना नाम रहे एक्टर सतीश शाह का निधन हो गया है. 25 अक्टूबर दोपहर 2.30 बजे उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली. जानकारी के मुताबिक, सतीश किडनी से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे. उनके मैनेजर ने मीडिया से बातचीत में एक्टर के निधन की खबर की पुष्टि की है. सतीश शाह का अंतिम संस्कार 26 अक्टूबर को किया जाएगा. फिलहाल उनका पार्थिव शरीर अस्पताल में ही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!