
पुलिस अधीक्षक फतेहगढ द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई।🔸परेड में पुलिस कार्यालय के विभिन्न शाखाओं के अधि0/कर्मचारीगण, यातायात शाखा, पुलिस लाइन में नियुक्त कर्मचारीगण पुलिस कर्मियों व रिक्रूट आरक्षी को शारीरिक व मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए दौड़ कराई गई🔸प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नवचयनित आरक्षीगण की पीटी/परेड का निरीक्षण कर अनुशासन/नियमों हेतु ब्रीफ किया गया।परेड के दौरान अनुशासन, एकरूपता हेतु कराएं जा रहे टोलीवार ड्रिल की कार्यवाही को और प्रभावी बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। परेड निरीक्षण के उपरांत डायल-112, मेस, परिवहन शाखा, बैरक, क्वार्टर गार्ड आदि का निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
