फर्रुखाबाद की भोजपुर विधानसभा के मोहम्मदाबाद में राष्ट्रीय एकता मार्च का आयोजन हुआ

मोहम्मदाबाद- सरदार पटेल की 150वीं अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद फर्रुखाबाद की भोजपुर विधानसभा के मोहम्मदाबाद में राष्ट्रीय एकता मार्च का आयोजन हुआ जिसमें कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने सहभागिता की। मोहम्मदाबाद के एसएम इंटर कॉलेज से आयोजित हुई पदयात्रा मोहम्मदाबाद चौराहे होते हुए मोहन पैलेस में पर जनसभा के साथ संपन्न हुई जिसमें प्रकाश पाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र और छात्राओं को संबोधित किया। एकता मार्च में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल हाथों में तिरंगा ध्वज लेकर पैदल मार्च करते हुए कार्यकर्ताओं के साथ सरदार पटेल अमर रहे – वंदे मातरम का उदधोष करते हुए आगे बढ़े और यात्रा का समापन मोहन पैलेस में हुआ। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प पत्र पढ़कर शपथ दिलाई यूनिटी मार्च कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा सरदार पटेल की जन्म जयंती एक उत्सव के रूप में मनाई जा रही है सरदार पटेल ने देश की अखंडता और एकता के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन के बाद पूरे देश भर में सरदार पटेल की 150वीं जयंती को धूमधाम से मनाया जा रहा है जिसमें एकता मार्च निकालकर लौह पुरुष को साक्षी श्रद्धांजलि दी जा रही है। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा देश की आजादी के बाद सरदार पटेल देश के प्रधानमंत्री बनते तो इस भारत की तस्वीर बदल गई होती लेकिन जवाहरलाल नेहरू ने वोट चोरी करके देश के प्रधानमंत्री बने और यह देश कांग्रेस के भ्रष्टाचार और गलत नीतियों में उलझ कर बहुत पीछे चला गया 2014 में जब देश में पहली बार भाजपा की नेतृत्व वाली बहुमत की सरकार बनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल के विचारों को आगे ले जाने का कार्य किया और उनके कद के बराबर विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा स्थापित करके पूरी दुनिया को सरदार पटेल के महत्व को बताने का काम किया। भारत आज दुनिया का सबसे ताकतवर देश बनने की ओर आगे बढ़ रहा है। वर्तमान का भारत किसी भी समृद्ध और शक्तिशाली देश के आगे झुकता नहीं है। आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को चरितार्थ करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वदेशी अपनाओ का नारा दिया। हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी का आवाहन करके उन्होंने भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर वर्ग जाति और धर्म के लोगों से अपील की है। बिहार के विधानसभा के चुनाव परिणाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रियता और भाजपा के प्रति जनता के बढ़ रहे विश्वास को प्रदर्शित कर रहे हैं। वहां की जनता ने कांग्रेस और उनके सहयोगी दल को पूर्ण रूप से नकार दिया है। प्रत्येक कार्यकर्ताओं को आगामी पंचायत और 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पूरी ताकत झोकनी है। भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने कहा सरदार पटेल एक विचारधारा है जिन्होंने भारत की संप्रभुता और अखंडता के लिए कांग्रेस की नीतियों का विरोध करते हुए देश हित के कई अनेकों फैसले लिए। क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव गुप्ता ने कहा भारत की आजादी में सरदार पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका थी लेकिन कांग्रेस ने उनके महत्व को कम करने का कार्य किया। भाजपा ने सरदार पटेल को सम्मान देकर विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्थापित की। भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार बनने के बाद देश उन सभी महान विभूतियों को उचित सम्मान देने का काम कर रहा है जिन्होंने भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दिया कांग्रेस ने सिर्फ परिवारवाद और तुष्टिकरण को ही महत्व दिया जिसके कारण देश में एक लंबे समय तक आतंकवाद भ्रष्टाचार जैसी गंभीर समस्याओं से उलझा रहा। केंद्र व प्रदेश सरकार की आतंकवाद भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति से सुशासन और विकास की स्थापना हुई है जनता में भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है। पूरे जनपद में सभी वूथों शक्ति केदो एवं मंडलों में सरदार पटेल को याद किया जा रहा है। जनसभा कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री गोपाल राठौर ने किया। इस कार्यक्रम के अवसर पर जिला महामंत्री डीएस राठौर, खीमसेपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्पराज सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कटिहार पूर्व जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता आलू विपणन संघ सभापति विमल कटिहार पूर्व विधायक अरविंद प्रताप सिंह पूर्व सैनिक प्रदेश सहसंयोजक वीरेंद्र सिंह राठौड़ मोहम्मदाबाद मंडल अध्यक्ष अनुज राजपूत शंकर सिंह राठौड़ शिव मोहन सिंह शैलेंद्र राजपूत डॉ उदय प्रताप सिंह जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे हैं। स्कूल के बच्चों ने वंदे मातरम गीत गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!