ए कैटेगरी जेल की मांग पर अड़े आजम खां, घर का कंबल न मिलने से भड़के

जेलर ने कहा रामपुर बी गेटेगरी जेल है यहां ए केटेगरी बाली सुविधा नहीं मिलेगी, अदालत को भेजी रिपोर्ट

रामपुर। पैनकार्ड मामले में सात वर्ष की सजा काट रहे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां जेल के अंदर नाराज हो गए। मंगलवार रात उन्हें घर से कंबल मंगवाने की अनुमति नहीं मिली, जिसके बाद उन्होंने आपत्ति जताई। आजम खां ने अदालत से ए कैटेगरी की जेल में रखने की मांग भी की है जबकि रामपुर जिला कारागार बी कैटेगरी में आता है। जेल सूत्रों के अनुसार रात में आजम खां ने परिवार से कंबल मंगवाया था। परिजनों ने कंबल लेकर जेल गेट तक पहुंचा भी दिया लेकिन नियमों के चलते जेल प्रशासन ने कंबल अंदर भेजने से मना कर दिया। इससे आजम खां नाराज हो गए और जेल में उपलब्ध बिस्तर पर ही रात गुजारनी पड़ी। जेल अधीक्षक राजेश यादव ने बताया कि आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम ने घर से कंबल मंगाने की अनुमति मांगी थी लेकिन नियमों के तहत इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने स्पष्ट किया कि रामपुर जेल बी कैटेगरी में है इसलिए ए कैटेगरी की सुविधाएं उपलब्ध कराना संभव नहीं। इधर सोमवार को आजम खां ने अदालत में अर्जी देकर स्वयं और बेटे को ए कैटेगरी की जेल में रखने तथा सुरक्षा कारणों से रात में किसी अन्य जेल में शिफ्ट न किए जाने की मांग की थी। अदालत ने इस पर जिला प्रशासन और जेल प्रशासन से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!