नई दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक में फर्रुखाबाद के सांसद माननीय मुकेश राजपूत जी ने सहभाग किया

नई दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक में फर्रुखाबाद के सांसद माननीय मुकेश राजपूत जी ने सहभाग किया, संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों तथा संगठनात्मक मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में महासभा के वार्षिक स्थापना दिवस कार्यक्रम को भव्य रूप से संपन्न कराने हेतु भी महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी श्री निहाल सिंह लोधी जी को राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष तथा पूर्व पिछड़ा आयोग सदस्य माननीय चंद्रपाल सिंह खड़ागवंसी जी को उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत कर मनोयनयन पत्र प्रदान किए गए जो संगठन को नई ऊर्जा और सुदृढ़ दिशा प्रदान करेंगे।बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उन्नाव सांसद आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. सच्चिदानंद हरि साक्षी जी महाराज, राष्ट्रीय संरक्षक एवं एटा लोकसभा से पूर्व सांसद आदरणीय राजवीर सिंह(राजू भैया जी), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद माननीय चंद्रभान सिंह जी, माननीय शंकर लाल लोधी जी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं पूर्व मंत्री (मध्य प्रदेश) माननीय भैया साहब लोधी जी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं डिबाई विधायक माननीय सी. पी. सिंह जी, राष्ट्रीय मंत्री एवं मारहरा विधायक माननीय वीरेंद्र जी, प्रदेश अध्यक्ष (उत्तर प्रदेश) माननीय साहब सिंह लोधी जी, प्रदेश अध्यक्ष (मध्य प्रदेश) माननीय महेश जी, मध्य प्रदेश संरक्षक श्री साहब सिंह राजपूत जी, प्रदेश अध्यक्ष (हरियाणा) माननीय रवि वर्मा जी, प्रदेश महामंत्री (उत्तर प्रदेश) एवं पूर्व विधायक बबीना माननीय कृष्णपाल राजपूत जी, प्रदेश महामंत्री एवं कासगंज सदर विधायक माननीय देवेन्द्र जी तथा उत्तर प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं अमांपुर विधायक माननीय हरिओम जी सहित अनेक सम्मानित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!