मोहम्मदाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल जाते समय चचेरे भाई-बहन की मौत

मोहम्मदाबाद। थाना क्षेत्र के नगला भूड़ में सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। नगला भूड़ निवासी केशव का 16 वर्षीय पुत्र *राजन, अपने चाचा मिथलेश की दो बेटियों *काजल (16) और शैजल (13) के साथ बाइक से धीरपुर स्थित रूपसिंह स्कूल, पंचम नगला जा रहा था। जैसे ही वे धीरपुर–नवीगंज रोड पर अनुपम दुबे के भट्टे के पास पहुंचे, तभी धीरपुर की ओर से तेज गति और लापरवाही से आ रही एक डीसीएम ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक राजन के पिता केशव ने बताया कि वह सुबह लगभग 8:30 बजे स्कूल के लिए निकला था। राजन कक्षा 10 का छात्र और अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मृतिका काजल भी कक्षा 10 और शैजल कक्षा 7 की छात्रा थी। उनके पिता मिथलेश ने बताया कि दोनों बच्चे रोज की तरह स्कूल जा रहे थे कि तभी यह हादसा हो गया। वे बताते हैं कि उनका एक और बेटा दुर्गेश (11) है और वह खेती का कार्य करते हैं।

हादसे के बाद डीसीएम चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही *डायल 112, **एसडीएम सदर राजीकांत, **डीएसपी अजय वर्मा, *कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्लाचौकी प्रभारी जसवीर सिंह मौके पर पहुंचे। एसडीएम सदर ने परिजनों को आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री राहत कोष से हर संभव सहायता दिलाई जाएगी।

उप निरीक्षक जसवीर सिंह ने तीनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

संवाददाता- शैलेन्द्र वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!