मेला श्री रामनगरिया में गंगा आरती की तैयारियों का डीएम ने किया निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश

फर्रूखाबाद, 31 दिसंबर 2025।

जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी ने मेला श्री रामनगरिया पहुँचकर मेला शुभारंभ के अवसर पर आयोजित होने वाली गंगा आरती की तैयारियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अपर जिलाधिकारी/मेला सचिव को गंगा आरती से संबंधित समस्त आवश्यक व्यवस्थाएँ समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्नान घाटों की स्थिति का भी जायजा लिया तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए घाटों को दुरुस्त कराने और स्नान हेतु पूर्ण रूप से सुरक्षित बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा मेला क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित की जा रही सड़कों एवं फुटपाथ के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के साथ ही सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी व्यवस्थाएँ समय से पहले पूर्ण कर ली जाएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!