फर्रुखाबाद। कड़ाके की ठंड के बीच जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मोहम्मद यूनुस अंसारी के नेतृत्व में कई ग्राम सभाओं में कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस जनकल्याणकारी अभियान के अंतर्गत गरीब, बेसहारा, विधवा और बुजुर्ग लोगों को कंबल वितरित किए गए।
कार्यक्रम का अंतिम पड़ाव धर्मपुर कटरी ग्राम सभा रहा, जहां बड़ी संख्या में जरूरतमंद महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहे। यहां विशेष रूप से विधवा और वृद्ध महिलाओं के साथ-साथ बुजुर्ग पुरुषों को भी कंबल देकर ठंड से बचाव का सहारा प्रदान किया गया। इस पूरे अभियान के दौरान कुल 425 कंबलों का वितरण किया गया, जिससे सैकड़ों परिवारों को राहत मिली।
कंबल वितरण के इस पुनीत कार्य में डॉक्टर पंकज गुप्ता, रईस भूरी, जीएस सौदागर साहब की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इनके सहयोग से यह सेवा कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। आयोजन के दौरान सामाजिक सौहार्द और आपसी सहयोग की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
मोहम्मद यूनुस अंसारी ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम समाज के कमजोर वर्गों के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब, मजदूर और वंचित वर्ग के साथ खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की सहायता करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है।
इस अवसर पर उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले साथी और मित्र जहीद उर्फ जुम्मन, राजा भाई गुड्डू, ताज बाबू, फहमुद्दीन, वारिस भाई, सैमुद्दीन, रिजवान अहमद, ताज शाकिर, मंसूर अंसारी, हाजी अलाउद्दीन, मजहर और मोहम्मद खान उपस्थित रहे। सभी सहयोगियों के सामूहिक प्रयास से यह कठिन कार्य भी आसान हो सका और कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
