कड़हर से अमृतपुर तक तटबंध निर्माण की मांग को लेकर विशाल जन चेतना पदयात्रा, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

अमृतपुर। तटबंध बनाओ जन संघर्ष समिति के तत्वावधान में कड़हर से अमृतपुर तक तटबंध निर्माण की मांग को लेकर निकाली जा रही विशाल जन चेतना पदयात्रा के दूसरे दिन भरका चौराहा से अमृतपुर तहसील मुख्यालय तक पदयात्रा निकाली गई। यात्रा में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और गगनभेदी नारों के साथ तटबंध निर्माण की मांग को जोरदार ढंग से उठाया।पदयात्रा का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष भईयन मिश्रा, अखिलेश तिवारी (पूर्व प्रधान), अनूप प्रधान, राजीव प्रताप सिंह उर्फ टिल्लू तथा राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग अध्यक्ष कोमल पांडे ने किया। यात्रा भरका चौराहा से पट्टी भरका पहुंची, जहां नरसिंह राजपूत, मनोज यादव, सुधीर यादव, बाबा राजपूत सहित अन्य लोगों ने स्वागत किया। पट्टी दारापुर में सुशील कुमार सिंह, अजय राठौर, श्याम भूसेरा, रामकुमार जाटव, सोनू वाल्मीकि, महेंद्र पाल आदि ने पदयात्रियों का स्वागत कर यात्रा में सहभागिता की।चाचूपुर में बटेश्वर कटारिया, पतिराम पाल, छविनाथ साहू, गिरीश साहू, अजीत श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में लोगों ने स्वागत किया। जमापुर चौराहा पर राकेश प्रधान (कोलासोता), अनूप प्रधान (बदनपुर), अरुण त्रिवेदी, महेंद्र अग्निहोत्री, निशु दुबे, देवेंद्र सिंह नगरिया, अरुण सिंह, बंटू सिंह, संतोष सिंह आदि ने सैकड़ों समर्थकों के साथ पदयात्रियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया।चित्रकूट में जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह चौहान उर्फ लाला भैया के नेतृत्व में कुलदीप अवस्थी राणा, मनोज यादव आदि ने यात्रा का स्वागत कर साथ चलना शुरू किया। सबलपुर में प्रधान सुधीर गुप्ता, रत्नेश पांडे, प्रशांत पाठक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने समर्थन दिया। बमियारी में प्रशांत पाठक (गंगा पार), जगबीर सिंह, अमर सिंह यादव, आदेश पाठक, रत्नेश पांडे, कृष्णपाल यादव, इंद्रपाल, मनुआ सिंह, नन्हे अग्निहोत्री, बृजेश पाठक आदि ने स्वागत किया।यात्रा बुढ़िया भेड़ होते हुए अलीगढ़ तिराहे पर पहुंची, जहां प्रभाकर त्रिवेदी (अधिवक्ता), सत्यपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह खंडोली, सतीश दीक्षित, दिनेश राजपूत आदि ने स्वागत किया। वीरपुर हरिहरपुर के सामने सोनू सिंह ने पदयात्रियों का स्वागत कर भोजन की व्यवस्था की। इसके बाद यात्रा अमृतपुर तहसील मुख्यालय पहुंची।तहसील परिसर में सभा आयोजित कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अमृतपुर को सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि कड़हर से अमृतपुर तक तटबंध का निर्माण शीघ्र कराया जाए, अन्यथा जन संघर्ष समिति व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होगी।सभा को संबोधित करते हुए समिति अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने कहा कि दो दिन तक लगातार पैदल चलकर लोगों ने अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद की है। यदि प्रशासन अब भी नहीं जागा तो इससे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर हाल में तटबंध का निर्माण होना चाहिए।राजीव प्रताप सिंह उर्फ टिल्लू ने कहा कि तटबंध क्षेत्र के अस्तित्व के लिए अत्यंत आवश्यक है। बिना तटबंध के प्रतिवर्ष बाढ़ से गंगा पार का क्षेत्र समाप्त होता जाएगा। कोमल पांडे ने कहा कि जिस दमदारी से पदयात्रा निकाली गई है, वह ऐतिहासिक है और इस जज्बे को बनाए रखना होगा क्योंकि आगे भी संघर्ष जारी रहेगा।पदयात्रा में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार सिंह चौहान उर्फ लाला, रामवीर शुक्ल (प्रधान), अखिलेश तिवारी, राम बिहारी वाजपेई, विपिन तिवारी, प्रिंस शुक्ला, डॉ. पंकज राठौर, राकेश प्रधान, नितेश मिश्रा, देवेंद्र सिंह नगरिया, बबलू सिंह भरका, आनंद शर्मा, अरुण सिंह, मंटू सिंह, रणजीत सिंह (जिटौली), अनूप मिश्रा, पंकज राठौर, मोहित खन्ना, मोनू प्रधान, विनोद चौहान, अतुल मिश्रा, पुष्पेंद्र यादव, रामसनेही वर्मा, लाल यादव, अजय श्रीवास्तव, राजीव वर्मा, महेंद्र नेता, राघव शुक्ल, भोलू शुक्ला, अनिल द्विवेदी, सुनील शुक्ला, हैप्पी शाक्य, संतोष यादव, अनिल राजपूत, शरद अग्निहोत्री, अनिल तिवारी (कोटेदार), अमित मिश्रा, जोगेंद्र त्रिवेदी, स्वामी त्रिवेदी, अरुण त्रिवेदी, शाहिद सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!