दो राज्यों की वोटर लिस्ट में मिला था नाम, प्रशांत किशोर को EC का नोटिस: बीजेपी बोली- ये चूक नहीं, अपराध है

चुनाव आयोग ने मंगलवार को जनसुराज पार्टी के फाउंडर प्रशांत किशोर को 2 वोटर आईडी पर नोटिस भेजा है और 3 दिन में जवाब मांगा है। पीके का नाम बिहार के साथ पश्चिम बंगाल में भी मिला है।

महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव ने कहा, “हमने सीएम का चेहरा घोषित कर दिया है। आज हम ‘तेजस्वी प्रण पत्र’ जारी करेंगे, लेकिन एनडीए ने अब तक अपना सीएम फेस का ऐलान नहीं किया है।” एनडीए 30 अक्टूबर को घोषणापत्र जारी करेगा।

उधर, राहुल और प्रियंका गांधी 29 अक्टूबर से बिहार में चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। राहुल की सभा मुजफ्फरपुर और दरभंगा में होगी। प्रियंका बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में रैली करेंगी।

प्रशांत किशोर के 2 वोटर आईडी मिले, बिहार के साथ पश्चिम बंगाल में भी नाम

जन सुराज पार्टी के फाउंडर प्रशांत किशोर बिहार के साथ-साथ पश्चिम बंगाल में भी मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं। आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, किशोर पश्चिम बंगाल में 121, कालीघाट रोड पर मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं, जो कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस मुख्यालय का पता है, जो मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी का निर्वाचन क्षेत्र है।पश्चिम बंगाल में 2021 के विधानसभा चुनावों के दौरान किशोर ने टीएमसी के लिए राजनीतिक सलाहकार के रूप में काम किया था। चुनाव आयोग ने इस मामले में प्रशांत किशोर को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!