
यूपी में सहारनपुर के बाद अब कानपुर में पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने का मामला सामने आया है। फिलहाल मैनपुरी में तैनात सीओ ऋषिकांत शुक्ला के खिलाफ विजलेंस ने जांच शुरू कर दी है। कानपुर पुलिस की एसआईटी जांच में ऋषिकांत के पास 100 करोड़ रुपये की अकूत और बेनामी संपत्ति होने का दावा किया गया है.
इसके साथ ही उन्हें जेल में बंद अधिवक्ता अखिलेश दुबे के गिरोह का सदस्य भी बताया गया है। एसआईटी जांच की रिपोर्ट के आधार पर शासन ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है। वहीं, निलंबित सीओ ने अपने खिलाफ लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है.
