मोहम्मदाबाद में डायल 112 सिपाही की बुलेट बाइक चोरी: कोतवाली प्रभारी को दी तहरीर

मोहम्मदाबाद में डायल 112 के एक सिपाही की बुलेट बाइक चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने बीती रात सिपाही के किराए के कमरे के नीचे से बाइक चुराई। पीड़ित सिपाही ने कोतवाली प्रभारी को तहरीर दी है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह घटना मोहम्मदाबाद थाना में तैनात पीआरवी जवान कांस्टेबल उमाकांत के साथ हुई। ड्यूटी के बाद उन्होंने अपनी बुलेट बाइक अपने कमरे के नीचे खड़ी की थी। देर रात करीब 12 बजे एक अज्ञात चोर सीसीटीवी कैमरे में बाइक को पैदल ले जाता हुआ दिखाई दिया।

https://www.sachchiaurpakkikhabar.in.net/wp-content/uploads/2025/11/cctv.mp4

सिपाही उमाकांत ताजपुर रोड पर मंडी चौराहे से लगभग 300 मीटर दूर मनोज कुमार के मकान में किराए पर रहते हैं। उनकी बाइक वहीं से चोरी हुई है।

कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि उन्हें सिपाही की ओर से तहरीर मिल गई है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे हिरासत में ले लिया जाएगा।

एक पुलिसकर्मी की बाइक चोरी होने की इस घटना से कस्बे में चर्चा का विषय बन गया है।

फर्रुखाबाद के चौक बाजार में एक असामान्य घटना देखने को मिली, जहाँ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी का पुतला दहन कर दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरा विरोध प्रदर्शन शहर कोतवाली पुलिस की मौजूदगी में हुआ, जिसके बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

💥 विवाद की जड़
दरअसल, ABVP के एक संगठन मंत्री और सदर विधायक सुनील दत्त द्विवेदी के बीच फोन पर हुई बातचीत के दौरान किसी मुद्दे को लेकर विवाद हो गया था। इस विवाद से नाराज़ होकर संगठन के कार्यकर्ताओं ने विधायक के ख़िलाफ़ विरोध का बिगुल फूंक दिया।

🚨 पुलिस की भूमिका पर सवाल
गुस्साए कार्यकर्ताओं ने शहर के व्यस्त चौक बाजार में विधायक का पुतला फूंका और काफी देर तक हंगामा चलता रहा। रिपोर्ट के अनुसार, मौके पर शहर कोतवाल भी मौजूद थे, लेकिन पुलिस बल हंगामे को रोकने के बजाय मूक दर्शक बनी रही।

बीच बाजार भाजपा के विधायक का पुतला दहन किए जाने के बाद, स्थानीय भाजपा नेताओं ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और पुलिस की निष्क्रियता तथा कार्यशैली पर गंभीर सवालिया निशान लगाए हैं।

जनसुनवाई/समीक्षा बैठक का आयोजन.
माननीय सदस्या श्रीमती सुनीता सैनी जी उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग लखनऊ,के आगमन पर विकास भवन सभागार में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया,जिसमें लगभग 70 महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया, जनसुनवाई में 10 महिलाओं द्वारा अपने-अपने समस्याओं का प्रार्थना पत्रों के माध्यम से माननीय सदस्य के समक्ष प्रस्तुत किया गया ,जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को मा0 सदस्य द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं, माननीय सदस्या द्वारा राजेपुर कस्तुरबा गांधी विद्यालय का निरीक्षण किया एवं आंगनबाड़ी केन्द्र सी0एम0ओ0 ऑफिस का निरीक्षण किया एवं राम मनोहर लोहियाअस्पताल का निरीक्षण किया और वहां पर साफ सफाई का निर्देश दिऐ व जिला जेल का निरीक्षण किया गया. कार्यक्रम में
जिला प्रोबेशन अधिकारी,जिला कार्यक्रम अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, सीओ सिटी, महिला थाना अध्यक्ष, कार्यक्रम अधिकारी , आबकारी अधिकारी, परियोजना निदेशक,चाइल्ड हेल्पलाइन व HEW के कार्मिक, जेंडर स्पेशलिस्ट व अन्य विभागों के अधिकारी गण भी मौजूद रहे ।

स्वर्ग धाम सेवा दल की बैठक पांचाल घाट स्थित स्वर्ग धाम पर हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए और अभी तक फैली अव्यवस्थाओं और अराजकता को समाप्त करने के लिए कठोरता से कार्रवाई करने का सर्व सम्मति से फैसला किया गया, पिछले कई दिनों से लगातार स्वर्गधाम पर हो रही अराजकता और अवस्थाओं के बारे में लोग शिकायत कर रहे थे पिछले तीन दिनों से स्वर्गधाम सेवादल के कार्यकर्ताओं के द्वारा अंतिम संस्कार के बाद विसरा सिराने के लिए नाव से जाने वाले लोगों से अधिक पैसा लेने वाले नाव चालकों के साथ में बहुत शक्ति से पेश आया गया और 2 नाव चालकों को घाट से हटा भी दिया गया अब सभी नव के चालकों को हिदायत दे दी गई है कि यदि कोई भी शिकायत आई तो सीधा पुलिसिया कार्रवाई करवाई जाएगी बैठक में फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने कहा कि स्वर्ग धाम पर कई जनपदों से लोग अपने पारिवारिक जनों या परिचितों का अंतिम संस्कार करने के लिए आते हैं और उन लोगों के साथ में यहां पर लूट खसोट हो तो उसे फर्रुखाबाद का नाम खराब होता है इसलिए नाव चालकों एवं सफाई कर्मचारी को सख्त हिदायत दी गई है किसी भी सूरत में निर्धारित शुल्क से एक पैसा ज्यादा वसूल किया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी स्वर्गधाम सेवादल के द्वारा जल्द ही दाह संस्कार करने वाले लोगों को निशुल्क दाह संस्कार प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा क्योंकि अभी भी शिकायतें मिल रही है कि कफन खसोट गैंग के लोग इधर-उधर से मृतक के पारिवारिक जनों से संपर्क करके उनका आर्थिक शोषण करके प्रमाण पत्र जारी कर देते हैं और लोग उसके चक्कर में आकर उन लोगों को हजारो रुपए दे देते हैं जल्द ही जिलाधिकारी फर्रुखाबाद से मिलकर कफन खसोट गैंग के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करके गैंगस्टर की कार्रवाई करवाई जाएगी किसी भी सूरत में अवैध वसूली और राजकता को बर्दाश्त नहीं किया जा सकेगा
राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग अध्यक्ष कोमल पांडे ने कहा कि सर्व धाम पर जिस प्रकार से गैर समुदाय के लोग आकर गंदगी करते हैं उसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अब बजरंग दल की टीम लगातार सर्वनाम पर निगरानी रखेगी और जो भी इस प्रकार की नीच हरकत करता पाया गया उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी स्वर्ग धाम हम लोगों की आस्था का केंद्र है इससे खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी
रामदास गुप्ता ने कहा कि घाट पर जो गंदगी रहती है उसके लिए प्रधान पूरी तरह से जिम्मेदार हैं क्योंकि जिला प्रशासन ने चार सफाई कर्मचारी सिर्फ और सिर्फ स्वर्गधाम पर कार्य करने के लिए दिए गए है, पर वह स्वर्गधाम पर काम ना करके अपनी मनमानी करते हैं घाट पर साफ सफाई रहे इसके लिए स्वर्गधाम सेवा दल की टीम स्वयं निगरानी करेगी , मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक यादव भी आज विशेष अतिथि के रूप में बैठक में शामिल हुए उन्होंने भी हर संभव सहयोग घाट को सुंदर और अच्छा बनाने में करने को कहा उन्होंने कहा कि फर्रुखाबाद का स्वर्ग धाम आसपास के कई जनपदों के बीच एकमात्र ऐसा स्थान है जहां पर लोग अपने पारिवारिकजनों या परिचितों का अंतिम संस्कार के लिए यहां लाते हैं और ऐसे स्थान पर गंदगी और अराजकता नहीं होनी चाहिए
बैठक में निर्णय लिए गए कि पूरे स्वर्ग धाम परिसर की साफ सफाई निर्माण कार्य एवं रंगी पुताई कराई जाएगी इसके अलावा घाट पर बाल बनाने वाले लोगों के पहचान पत्र जारी किए जाएंगे वही लोग बाल काट सकेंगे कोई भी खोखा या दुकान रेती में नहीं लगने दी जाएगी
आज की बैठक में प्रमुख रूप से अनिल द्विवेदी, विष्णु मिश्रा, श्यामेंद्र दुबे नीरज, दिनेश यादव चुन्ना, सौरभ पांडे,केके द्विवेदी, मोहित खन्ना, पंकज राठौर, सुमित गुप्ता, रौनक सक्सेना, लवी सक्सेना, अनिल सिंह, नीरज गुप्ता, शाहिद बड़ी संख्या में सेवा दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!