हिंदी सिनेमा के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र नहीं रहे — एक युग का अंत

अलविदा,,,,,,,,धर्मेंद्र जी….हिंदी सिनेमा के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र नहीं रहे — एक युग का अंतभारतीय फिल्म जगत ने आज अपना एक अमिट सितारा खो दिया। हिंदी सिनेमा के महान अभिनेता धर्मेंद्र सिंह देओल का निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ थे और लगातार बिगड़ती सेहत के चलते आज उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।8 दिसंबर 1935 को पंजाब के लुधियाना जिले के नसराली गांव में जन्मे धर्मेंद्र का सफर भारतीय सिनेमा के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। उनके भीतर मौजूद सादगी, दमदार व्यक्तित्व और बेमिसाल अभिनय ने उन्हें करोड़ों दिलों का हीरो बनाया।1958 में दिल भी तेरा हम भी तेरे से करियर की शुरुआत करने वाले धर्मेंद्र ने 60 और 70 के दशक में एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में देकर वह मुकाम हासिल किया, जो किसी भी कलाकार के लिए सपना होता है।उनकी पहचान सिर्फ एक एक्शन स्टार तक सीमित नहीं रही — उन्होंने कॉमेडी, रोमांस और भावनात्मक भूमिकाओं में भी अपने अभिनय का अद्भुत जादू दिखाया।शोले, सीता और गीता, चुपके चुपके, धरम वीर, सत्यकाम, काला पत्थर, राजा जानी, प्रतिक्रिया जैसी कालजयी फिल्मों ने उन्हें भारतीय सिनेमा का आधार स्तंभ बना दिया।करीब 300 से अधिक फिल्मों का सफर…लगभग 6 दशक का अभिनय जीवन…और करोड़ों प्रशंसकों का प्यार —धर्मेंद्र एक कलाकार नहीं, एक युग थे।आज जब वे हमारे बीच नहीं हैं, उनकी मुस्कान, उनकी ऊर्जा, उनका अंदाज़ और उनका सिनेमा हमेशा जीवित रहेगा।उन्होंने पीढ़ियों को हंसना, रोना और सपने देखना सिखाया।सच्ची और पक्की खबर न्यूज़ 24 परिवार धर्मेंद्र जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है।ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!