मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र की चौकी मदनपुर के ग्राम बड़ा कछपुरा निवासी प्रशांत शाक्य की 22 वर्षीय पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र की चौकी मदनपुर के ग्राम बड़ा कछपुरा निवासी प्रशांत शाक्य की 22 वर्षीय पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली स्वजनों ने लगाया हत्या का आरोप। घटना स्थल पर चौकी प्रभारी जसवीर सिंह, कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला, डीएसपी अजय वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। घटना स्थल पर फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। शव को मोर्चरी में भिजवाया गया था।सुरेश चंद्र शाक्य के पुत्र प्रशांत शाक्य की शादी 15 अप्रैल 2025 को हिंदू रीति रिवाज से थाना गुरसहायगंज के ग्राम रजलामऊ निवासी अनिल कुमार की 22 वर्षीय पुत्री शालिनी से हुई थी। बीती रात्रि आंगन के लेंटर के जाल में साड़ी का फंदा बनाकर आत्म हत्या कर ली।घटना का समय लगभग शाम 5 और 6 बजे के मध्य का है प्रशांत शाक्य दावत खाने के लिए बैरामनगर गया था सास रेशमा देवी घर से बाहर थी जब सास घर पर लौटी तो दरवाजा अन्दर से बंद था, जब प्रशांत दावत खाकर लौट कर आया आवाज लगाई गेट न खुलने पर दरवाजे से झांक कर देखा तो शालिनी ने फांसी लगा ली थी जिससे चीख निकल गई। प्रशांत का छोटा भाई संकेत 20 वर्ष घर से बाहर गांव में था।मृतिका के भाई रवि कुमार व स्वजनों ने लगाया हत्या का आरोप।कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि अभी प्रार्थना पत्र नहीं मिला है प्रार्थना पत्र मिलने के बाद कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!