फतेहगढ़। एजुकेशनल मूवमेंट सोसायटी, फतेहगढ़ द्वारा सर सैय्यद स्कॉलरशिप वितरण कार्यक्रम रहमानी गर्ल्स इंटर कॉलेज, फर्रुखाबाद में भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चयनित मेधावी छात्र-छात्राओं को नगद धनराशि, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर सोशल मीडिया विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं में मऊ पब्लिक स्कूल की साहिवा नाज़ ने प्रथम, शीरिन ने द्वितीय तथा तैय्यबा शेख एवं हिफ्जा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं छात्रों की श्रेणी में अदनान अली प्रथम, इमानुल हक द्वितीय एवं अदनान खां तृतीय स्थान पर रहे।सोसायटी के सचिव सैयद रिजवान अली ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 नवंबर को जनपद के 6 परीक्षा केंद्रों पर स्कॉलरशिप प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जिसमें 400 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें से 61 मेधावी छात्र-छात्राओं का चयन किया गया, जिन्हें आज सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि गायत्री इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य श्री एम० ए० सिद्दीकी, डॉ. निहाल अहमद एवं अंजुमन विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती आरिफा बेगम ने बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। भाषण प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने सोशल मीडिया के लाभ और दुष्परिणामों पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि सोशल मीडिया का सही उपयोग किया जाए तो यह वरदान है, जबकि गलत उपयोग इसे अभिशाप बना सकता है।कार्यक्रम को गायत्री इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य श्री एम० ए० सिद्दीकी, चिकित्सा अधिकारी डॉ. फरहान, मुजफ्फर हुसैन रहमानी, अनवर जमाल सिद्दीकी, अनीस अहमद खां एवं आकिल खां ने संबोधित किया। भाषण प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका खालिद रऊफ, सलीम खान एवं आरिफा बेगम ने निभाई।इस अवसर पर सोसायटी की ओर से नसर खालिक, असलम अब्बासी, तसब्बर हुसैन, शमीम खान, अंसार सिद्दीकी, तौसीफ अली, जुबैर खान, सुहेल अहमद फारूकी, आफताब आलम, खुर्शीद आलम, इसरार अहमद, जीशान अंसारी, अब्बुल खैर, फराज़ तारिक, मो. फैसल, असगर हुसैन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

