फर्रुखाबाद, 25 जून।बिहार राज्य के आरा जनपद के बिलौटी गांव निवासी समाजसेवी भरत भूषण तिवारी की कथित पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत के विरोध में गुरुवार को फर्रुखाबाद में सर्वसमाज के लोगों ने विशाल प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में मोटरसाइकिलों एवं चार पहिया वाहनों के साथ लोगों ने रोडवेज बस अड्डे के निकट स्थित सेल्फी पॉइंट से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।प्रदर्शन के दौरान लोगों ने “भरत तिवारी अमर रहे”, “भरत के हत्यारों को फांसी दो”, “जब तक सूरज चांद रहेगा, भरत तिवारी का नाम रहेगा” तथा “भारत माता की जय” जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारी हाथों में भरत तिवारी के चित्र लिए हुए चल रहे थे।कलेक्ट्रेट पहुंचकर सभा को संबोधित करते हुए फर्रुखाबाद विकास मंच के जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा ने कहा कि भरत तिवारी एक सच्चे समाजसेवी थे, जिन्होंने समाजहित में अपने प्राणों की भी परवाह नहीं की। उन्होंने कहा कि केवल घटना में शामिल पुलिसकर्मियों ही नहीं, बल्कि इसके पीछे यदि किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका है तो उसके विरुद्ध भी हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जानी चाहिए।करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह राठौर ने मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। वहीं अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला महामंत्री कोमल पांडे ने भरत तिवारी के गांव का नाम उनके सम्मान में बदलने तथा मामले की व्यापक जांच कराने की मांग उठाई।पूर्व प्रधान हेमंत शाक्य ने कहा कि भरत तिवारी के प्रकरण को जातीय दृष्टिकोण से देखने के बजाय उनके सामाजिक योगदान को याद किया जाना चाहिए। पाल समाज के नेता जयदेव पाल ने कहा कि भरत तिवारी का जीवन समाजसेवा के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। सभासद अनिल तिवारी ने कहा कि समाजहित के मुद्दों पर संघर्ष की भावना को आगे बढ़ाया जाएगा।किसान नेता गुड्डू राजपूत ने कहा कि भरत तिवारी जैसा व्यक्तित्व समाज को नई दिशा देता है। वहीं स्वामी उमेश आनंद भारती जी महाराज ने कहा कि भरत तिवारी का बलिदान समाजसेवा के क्षेत्र में सदैव प्रेरणा देता रहेगा।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनूप तिवारी (सचिव अधिवक्ता संघ), निशित दुबे उर्फ नीशू, रामवीर शुक्ला, अनूप प्रधान, रामबरन शाक्य, पिंटू दुबे, सनी बाथम, अनिल द्विवेदी, रजत वर्मा, केके द्विवेदी बंटू, हरिओम दुबे, डॉ. नावेद अंसारी, अभिषेक दुबे, विपिन अवस्थी, विष्णु मिश्रा, राजन दीक्षित, आकाश चतुर्वेदी, ओमनिवास पाठक, श्यामेंद्र दुबे, विपिन तिवारी, मनोज अग्निहोत्री, अनंत राम श्रीवास्तव, राहुल तोमर, श्याम सुंदर शर्मा, अमन गुप्ता, सुधीर यादव, कुलदीप अवस्थी राणा, महेंद्र शाक्य, मोहित अवस्थी, राजीव वर्मा, अशोक शाक्य, जाकिर खान, बाबू अग्निहोत्री, राजीव पाल, नितिन यादव, धीरेंद्र राठौर एडवोकेट, अभिषेक सिंह राठौर एडवोकेट, अनुज तिवारी एडवोकेट, प्रशांत मिश्रा एडवोकेट, आयुष सक्सेना, मुकेश दीक्षित, श्यामू शुक्ला, प्रेम प्रकाश मिश्रा, साहिल, अरुण चतुर्वेदी, विजय कुमार, अजय मिश्रा, संजय चतुर्वेदी, शाहरुख खान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से भरत भूषण तिवारी प्रकरण की निष्पक्ष जांच, दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।

