कानपुर।छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएम), कानपुर ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए प्रवेश पंजीकरण एवं चेक-इन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय की ओर से 29 जून 2026 को जारी कार्यालय ज्ञाप के अनुसार, विश्वविद्यालय परिसर तथा समस्त संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित पाठ्यक्रमों (प्रवेश परीक्षा वाले पाठ्यक्रमों को छोड़कर) के लिए प्रवेश पंजीकरण एवं चेक-इन की अंतिम तिथि अब 5 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि अधिक से अधिक अभ्यर्थी निर्धारित समय के भीतर अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकें।कार्यालय ज्ञाप में यह भी उल्लेख किया गया है कि विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व में जारी पत्र संख्या सीएसजेएमयू/प्रवेश/09/2026 दिनांक 11 मई 2026 में दिए गए अन्य दिशा-निर्देश यथावत लागू रहेंगे। केवल प्रवेश पंजीकरण एवं चेक-इन की अंतिम तिथि में संशोधन किया गया है।विश्वविद्यालय ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे 5 जुलाई 2026 तक अपनी प्रवेश संबंधी सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर लें, ताकि बाद में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
