संभल के CJM विमांशु सुधीर का तबादला, आदित्य सिंह बने नए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट

संभल। जिले के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) विमांशु सुधीर का तबादला कर दिया गया है। उन्हें सीनियर सिविल जज (डिवीजन) के पद पर सुल्तानपुर भेजा गया है। विमांशु सुधीर हाल के दिनों में उस समय सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने संभल के तत्कालीन क्षेत्राधिकारी (सीओ) अनुज चौधरी सहित 20 पुलिस कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे।

तबादले के बाद चंदौसी न्यायालय में तैनात सीनियर डिवीजन सिविल जज आदित्य सिंह को संभल का नया मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। उन्होंने औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया है।

न्यायिक सूत्रों के अनुसार यह तबादला उच्च न्यायालय के प्रशासनिक आदेशों के तहत किया गया है। हालांकि विमांशु सुधीर के चर्चित आदेशों के बाद यह स्थानांतरण जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

न्यायिक प्रशासन में हुए इस बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है और नए CJM के कार्यकाल पर अधिवक्ताओं और आमजन की निगाहें टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!