माघ पूर्णिमा स्नान को लेकर फर्रुखाबाद में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू

फर्रुखाबाद। पूर्णिमा के पावन अवसर पर गंगा स्नान हेतु आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जनपद फर्रुखाबाद पुलिस प्रशासन ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। यह ट्रैफिक डायवर्जन 01 फरवरी 2026 को प्रभावी रहेगा, जिसकी शुरुआत 31 जनवरी 2026 की शाम 08 बजे से की जाएगी।पुलिस प्रशासन के अनुसार गंगा स्नान के दौरान पांचाल घाट, कादरी घाट, श्रीरामपुर घाट व हठियापुर घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए यह निर्णय लिया गया है।कानपुर रोड की ओर से फतेहगढ़ की ओर आने वाले मालवाहक वाहनों जैसे ट्रक, टैंकर, डीसीएम, लोडर एवं बड़े वाहनों को जिला जेल तिराहा व सेंट्रल जेल से पहले ही रोक दिया जाएगा। वहीं शाहजहांपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को ढाईघाट रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।गंगा स्नान के लिए आने वाले वाहनों को अलग-अलग मार्गों से भेजा जाएगा। फतेहगढ़ की ओर से आने वाले छोटे वाहन गंगा स्नान हेतु बरेली रोड, सड़ियापुर मार्ग होते हुए पांचाल घाट तक जाएंगे। कंपिल मार्ग की ओर से आने वाले छोटे वाहनों को रामनगर मार्ग से भेजा जाएगा। कादरी घाट, नवलगंज, घमासपुर, लालगंज तिराहा, बरखेड़ा तिराहा एवं नकटा रोड से आने वाले वाहनों को भी निर्धारित मार्गों से भेजने की व्यवस्था की गई है।गंगा स्नान स्थलों के पास पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यातायात व्यवस्था बनी रहे।पुलिस प्रशासन ने आम जनता और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा प्रारंभ करने से पहले वैकल्पिक मार्गों की जानकारी अवश्य लें और यातायात नियमों का पालन करें। यह ट्रैफिक व्यवस्था श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए लागू की गई है।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ट्रैफिक प्लान का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।— मीडिया सेल, फर्रुखाबाद पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!